फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने बावली के एस ई डब्ल्यू प्लांट में हमला बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली गांव में स्थित एस ई डब्ल्यू कंपनी के प्लांट पर मंगलवार की रात में कंपनी के अधिकारी से जमीन का किराया लेन पहुंचे गांव के किसानों पर तीन युवकों ने हमला बोल दिया और वहां मौजूद एक किसान की पिटाई कर दी। सूचना पर गांव के किसान जब वहां पहुंचे तो तीनों युवक हवाई फायरिंग कर भाग गए । उन्होंने रात में ही कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

दिल्ली - सहारनपुर यमुनोत्री मार्ग के निर्माण का पहले ठेका एस ई डब्ल्यू कंपनी को दिया । जो अब निरस्त हो चुका है। उन्होंने बावली के पास अपना प्लांट लगाया और गांव के लोगों से जमीन किराए पर ली थी। अब ठेका निरस्त हो जाने पर कंपनी वहां से अपना सामान अब समेट रही है। गांव के 16 किसानों का 62 लाख रुपये कंपनी पर बकाया है। मंगलवार की देर शाम कंपनी का एक अधिकारी और उसने किसानों को वहां बुलाया। अधिकारी किसानों से बात कर रहे थे, तभी तीन युवक आए और उन्होंने वहां मौजूद किसान सुदेश के साथ मारपीट शुरू कर दी, जब इसकी जानकारी गांव वालों को मिली तो गांव वाले वहां पहुंचे । ग्रामीणों को आते देख तीनों युवक तमंचों से फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले । ग्रामीणों ने उनका काफी पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। रात में पुलिस भी मौके पर पहुंची और उक्त युवकों की तलाश की, लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। मंगलवार की रात में बावली के किसान कोतवाली पहुंचे और सुदेश ने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें