बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास मार्केट में बुधवार देर शाम एक युवक लघुशंका कर रहा था। इसका दुकानदारों ने विरोध किया तो आरोपी उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए। इसको लेकर वहां पर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी सोनू और श्याम निवासी बागपत का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।
युवक से मारपीट, हंगामा
बागपत। निवाड़ा गांव के युवक शाहरुख के साथ पड़ोस के ही युवक ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। इससे हंगामा हो गया। गांव के जिम्मेदार लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया।