फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनपुर में साप्ताहिक पैठ में दो दुकानदार भिड़े, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल में साप्ताहिक पैठ में दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गये। इस दौरान एक ने हथौड़ा तो दूसरे ने बाट से प्रहार किया। इससे दोनों घायल हो गए। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे किशनपुर बराल में शनिवार को साप्ताहिक पैठ लगती है। दुकानदार विनोद और दिनेश की दुकान लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। जो मारपीट में बदल गई। उन दोनो ने हथौड़ा और बाट से एक-दूसरे पर प्रहार किया। इससे वे लहूलुहान हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। किसी तरह लोगों ने झगड़ा शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पैठ में अधिकांश झगड़ा होता है। इससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों का अस्पताल में उपचार हुआ। बाद में दोनो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रमाला थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तमंचे के साथ अधेड़ गिरफ्तार
बागपत। गौरीपुर निवासी मदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चेकिंग के दौरान तमंचा बरामद किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें