फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से फोन कर मांगी बड़ौत के व्यापारी से रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत के व्यापारी संदीप गुप्ता से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। अफसरों ने कहा धमकी भरा फोन दिल्ली से किया । इस आईडी पर मोबाइल नंबर लिया है, वह फर्जी है।
विज्ञापन

बड़ौत के बिनौली रोड निवासी संदीप गुप्ता की कस्बे में ही जूते-चप्पलों की दुकान है। उनके पास दो-तीन अगस्त को कई बार अज्ञात नंबर से फोन आया । फोनकर्ता ने उनसे दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी । रकम न देने बेटे का अपहरण करने और जान से मारने की धमकी दी । इससे पीड़ित परिवार दहशत में आ गया । उन्होंने पुलिस अफसरों से शिकायत की । बड़ौत कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी । पुलिस को कई अहम जानकारी मिल गई है। बड़ौत सीओ रामानंद कुशवाहा ने कहा जांच करने से पता चला व्यापारी के पास धमकी भरा फोन दिल्ली से आया । हर बार एक ही स्थान से फोन हुआ । मोबाइल नंबर की जो आईडी है, वह फर्जी पाई गई है। केस की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें