बड़ौत (बागपत)।
पीड़ित महिला बबली पत्नी विनोद पट्टी चौधरान बड़ौत की रहने वाली है। उसकी 13 वर्ष पूर्व कोताना गांव से यहां शादी हुई । उसके तीन बच्चे भी है। महिला ने कहा उसका पति आए दिन शराब पीकर उसे मारता-पीटता है। शनिवार की सुबह जब उसने शराब पीने का विरोध किया तो उसके पति और ससुर ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह उसने वहां से भागकर जान बचाई और कोतवाली पहुंची। उसने कोतवाली में पति और ससुर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।