बड़ौत (बागपत)।
बड़का रोड पर हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार से टैंकर टकरा गया। इससे चिंगारियां फैल गई और ट्रक का अगला टायर फट हो गया। इस हादसे के बाद ट्रक चालक की मौत हो गई।
मृतक गिरीश कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र महेंद्र फरीदाबाद हरियाणा का रहने वाला है। वह टैंकर एचआर 38 डब्ल्यू 5538 का चालक है। बृहस्पतिवार को वह कैंटर से माल उतारकर बड़का रोड से अमीनगर सराय रोड की ओर जा रहा था। डायट के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन ऊपर से गुजर रही है। इसी दौरान तार टैंकर से टकरा गए। इससे दूर-दूर तक चिंगारियां फैल गई और कुछ क्षणों में तेज आवाज से कैंटर का अगला टायर भी फट हो गया। आसपास के लोगों ने बिजलीघर को फोन करके विद्युत लाइन बंद कराई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर टैंकर चालक को 100 डायल पुलिस सीएचसी लेकर आई, वहां के चिकित्सकों ने चालक गिरीश को मृत घोषित किया। इसकी सूचना टैंकर चालक के परिजनों को दी। देर रात तक उनके यहां आने की संभावना है और न ही अभी तक रिपोर्ट दर्ज हो पाई है।