फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नरेंद्र की हत्या में एक युवक को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा के समीप स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी में खेकड़ा निवासी नरेंद्र का शव मिलने के प्रकरण में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गयी है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की शंका जताकर तहरीर दी। शनिवार को पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दूसरी तरफ हिरासत में लिए व्यक्ति के परिजनों ने थाने में प्रदर्शन किया और उसे निर्दोष बताया।
खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर निवासी बावना वर्षीय नरेंद्र का शव मंगलवार पांच मार्च की सुबह ग्राम डूंडाहेड़ा के समीप स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी में पड़ा मिला। पास में ही उनकी बाइक भी पड़ी मिली। इस मामले में मृतक नरेंद्र के परिजनों ने थाना खेकड़ा में तहरीर देकर उनकी हत्या की शंका जताई। नरेंद्र के सिर के पीछे ही तरफ चोट का निशान भी मिला । शनिवार को इस मामले में पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने मामले की शीघ्र खुलासे का दावा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ हिरासत में लिए गए व्यक्ति के परिजनों ने थाने में जमकर प्रदर्शन कर दिन भर डेरा जमाए रखा और पुलिस पर निर्दोष व्यक्ति को हिरासत में लेने का आरोप लगाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी रमेश सिद्धू ने बताया कि पुलिस को उक्त मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें