बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन जब बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रुकी तो ट्रेन में चढ़ने के विवाद में एक महिला व व्यक्ति के बीच गाली-गलौच व मारपीट शुरू हो गई। इससे भीड़ जमा हो गई। बाद में कुछ यात्रियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर अलग अलग डिब्बों में सवार किया।
दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 51911 जब बड़ौत प्लेटफार्म पर रुकी तो अत्यधिक भीड़ होने के कारण ट्रेन में यात्री चढ़ने लगे। इसी दौरान एक महिला और व्यक्ति के बीच ट्रेन में चढ़ने को लेकर धक्कामुक्की हो जाने पर महिला व व्यक्ति में जमकर मारपीट हुई। जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। लेकिन प्लेटफार्म पर जीआरपी का कोई भी जवान नहीं दिखाई दिया तो कुछ यात्रियों ने मोर्चा संभालकर लड़ रहे व्यक्ति व महिला को किसी तरह अलग किया और दोनों को अलग-अलग डिब्बों में बैठा दिया और वे ट्रेन में सवार होकर चले गए।