बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी किसान मिंटू की हत्या अनैतिक संबंधों के चलते गांव के ही दो युवकों ने की । पुलिस विवेचना में खुलासा हुआ। दोनों आरोपी फरार है। पुलिस उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
मंसूरपुर गांव निवासी मिंटू (30) पुत्र वीर सैन की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। 30 जनवरी को उसका शव ललियाना गांव निवासी किसान सियानंद के खेत में पड़ा मिला। वह 28 जनवरी से लापता है। पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। किसान की हत्या महिला से अनैतिक संबंधों को लेकर की गई। पुलिस विवेचना में खुलासा हुआ। गांव के ही दो युवकों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के गांव के ही एक महिला से अनैतिक संबंध थे। इसको लेकर ही उसे हत्या हुई हैै। प्रकाश में आए दो युवकों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।