फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवकों को गोली मारकर लूटने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पिलाना भट्ठे के पास तीन लोगों को गोली मारकर बाइक लूटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस फुटेज से दोनों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस को लूटी गई बाइक घटना स्थल से थोड़ा आगे पड़ी मिली। गोली लगने से घायल एक युवक की हालत चिंताजनक है।
हिसावदा गांव निवासी मनोज जाटव, सरदार सिंह यादव और पिलाना गांव निवासी कुलदीप त्यागी दो बाइकों पर बृहस्पतिवार शाम बालैनी में शादी समारोह में आए थे। देर रात साढ़े नौ बजे के लगभग तीनों गांव लौट रहे थे। सरदार सिंह और कुलदीप एक बाइक पर सवार थे जबकि मनोज जाटव अलग बाइक पर था। जब वे सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पिलाना भट्ठे से ढिकौली मार्ग पर पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं रुके। बदमाशों ने उन पर तमंचों से फायरिंग कर दी। मनोज की पीठ और कुलदीप के हाथ में गोली लगी। बदमाशों ने कुलदीप से बाइक, मोबाइल और पर्स लूट लिया। इसी दौरान सतीश निवासी नाथुपुर गुरूग्राम अपनी गाड़ी लेकर वहां से गुजर रहा था। बदमाशों ने उससे भी लूटपाट करने की कोशिश की। जब वह नहीं रुका तो गाड़ी पर फायरिंग कर दी। सतीश भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। जंगल में कांबिंग के दौरान घटना स्थल से थोड़ा आगे लूटी गई बाइक पड़ी मिली। कुलदीप त्यागी ने दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घायल मनोज की हालत चिंताजनक बनी है। एएसपी ने बताया कि पिलाना मार्ग पर दूध प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाश कैद हो गए है। फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान कराई जा रही है। जल्दी ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
--------------------
रोडवेज बसों के चालक और परिचालक हैं तीनों
बागपत। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से घायल मनोज जाटव, कुलदीप त्यागी रोडवेज बसों के चालक है। सरदार सिंह रोडवेज बस का परिचालक हैं। तीनों एक साथ शादी समारोह में आए थे।
--------------------
गोली लगने के बाद थाने पहुंच गया मनोज
बागपत। हिसावदा गांव निवासी सरदार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पहले मनोज जाटव को गोली मारी थी। गोली लगने के बाद मनोज जाटव बाइक मोडकर भाग निकला था और सिंघावली अहीर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन

---------------------
पीठ में लगी गोली पैर से निकली
बागपत। पुलिस ने बताया कि मनोज जाटव को पीठ में गोली मारी गई थी। गोली अंदर शरीर में घूमती हुई नीचे पैर तक पहुंच गई थी। तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद पैर से गोली निकाल ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें