फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका के पिता और भाई को मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा की आसमीन हत्याकांड में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। जबकि आरोपी प्रेमी ने मोबाइल फोन पर मृतका के पिता और भाई को गोली से उड़ाने की धमकी दी। धमकी के बाद परिजन भयभीत है। पिता ने कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

नैथला गांव के जंगल में 22 नवंबर को कृष्ण सिंह के खेत में युवती का शव मिला। शव के पास से बरामद हुए मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने शव की पहचान आसमीन पुत्री बलजीत निवासी निवाड़ा के रूप में की । पिता ने मृतक युवती के प्रेमी अजय निवासी गांव मथलौड़ा, जिला सोनीपत, हरियाणा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस तभी से ही आरोपी की तलाश में हरियाणा में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। मृतका के पिता बलजीत ने बताया कि सोमवार को उनके डेरे के पास रहने वाली युवती के मोबाइल पर आरोपी अजय ने फोन कर धमकी दी कि यदि मुकदमे में फैसला नहीं किया तो मृतका के पिता और भाई को गोली से उड़ा दूंगा। धमकी के बाद परिजन भयभीत है। पिता ने कोतवाली में पुलिस को जानकारी दी और सुरक्षा की मांग की। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा होगी। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें