अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)।
दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर टटीरी और सूरजपुर महनवा के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत के कारण का पता नहीं चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर टटीरी और सूरजपुर महनवा के बीच सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे के लगभग रेलवे ट्रैक पर युवक का ट्रेन से कटा शव मिला। राहगीरों ने बागपत रोड रेलवे स्टेशन मास्टर सचिन शर्मा को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की। उसके का चेहरा पूरी तरह से कुचला है। मौकेे पर लोगों की भीड़ लग गई। सूरजपुर महनवा गांव निवासी सोनू पुत्र रामनिवास ने मृतक के कपड़ों से उसकी शिनाख्त अपने 24 वर्षीय भाई विकास के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई सोनू ने बताया कि मृतक सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे के लगभग घर से टहलने आया। वह मजदूरी करता था। उसकी परिजनों से भी कोई विवाद नहीं हुआ। उसकी मौत कैसे हुई, कुछ नहीं पता।