बड़ौत (बागपत)। यूपी 100 डायल गाड़ी पर ड्यूटी कर एचसीपी और कांस्टेबल शराब पीकर आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है।
यूपी 100 डायल गाड़ी पर तैनात एच सीपी चमन लाल और कांस्टेबल सचिन बालियान के बीच कई दिनों से तनातनी चल ही थी। मंगलवार की रात में 100 डायल गाड़ी को रमाला थाना क्षेत्र के बरवाला गांव में लगाया । ड्यूटी के दौरान दोनों ने शराब पी। शराब पीकर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। कांस्टेबल ने एच सीपी के सिर में डंडा मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी सूचना सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह को दी गई। सीओ ने जांच रिपोर्ट एसपी को दी। एसपी जयप्रकाश ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है।