फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव में सिगरेट के रुपये मांगने पर पांच-छह युवकों ने दलित दुकानदार पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। बचाव में आए परिजनों को भी नहीं बक्शा। उनके साथ भी मारपीट की गई। इसमें महिला समेत चार युवक घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष ने भी शराब पीकर गाली गलौच करने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी दलित युवक खुशीराम पुत्र रामकिशन परचून की दुकान करता है। आरोप है कि शुक्रवार की रात में गांव के ही पांच-छह युवक शराब के नशे में धुत होकर दुकान पर आए और उससे सिगरेट मांगी। उसने सिगरेट दे दी, लेकिन उन्होंने रुपये नहीं दिए। जब रुपये मांगे तो उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियार से उस पर हमले बोल दिया। उसके सिर में तबल मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं बचाव में आए, उसके भाई दीपक, साधु उर्फ ब्रह्म पाल और मां रणधीरी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
दूसरे पक्ष के विपिन पुत्र ऋषिपाल ने बताया कि घर के बाहर शराब पीकर गाली गलौच कर रहे थे। उसने उन्हें मना किया तो घर में घुसकर हमला बोल दिया। इसमें विपिन, उसका भाई लोकेश, योगेश और पत्नी सितारी देवी घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें