फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्बल प्रोडक्ट से लदे कैंटर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली और पुसार के बीच बृहस्पतिवार की रात में नेहा हर्बल प्रोडक्ट से भरे कैंटर में आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कैंटर चालक चरण सिंह बृहस्पतिवार की रात में दिल्ली के जहांगीरपुरा से कैंटर में हर्बल का प्रोडक्ट लेकर भगवानपुर रुड़की जा रहा था। जब वह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली और पुसार के बीच भट्ठे के पास पहुंचा तो कैंटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीछे से आ रही कार चालक ने कैंटर को रुकवा कर चालक को आग की सूचना दी। चालक ने किसी तरह कैंटर से कूद कर अपनी जान बचाई। कैंटर में आग लगने की सूचना दमकल विभाग और थाना दोघट पुलिस को दी। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। दमकल विभाग की गाड़ियों में पानी खत्म होने पर कैंटर को खींचकर नलकूप पर ले गए। तीन घंटे तक नलकूप से पानी चलाकर कैंटर की आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें