फल व्यापारी के घर से दो लाख की नगदी
सहित पांच लाख का सामान चोरी
बड़ौत। पट्टी चौधरान स्थित सरकुलर रोड पर फल व्यापारी के मकान के ताले तोड़कर चोर दो लाख की नकदी समेत सोने चांदी के जेवरात सहित करीब पांच लाख का सामान चोरी करके ले गए। जिसकी कीमत पांच लाख रूपये बतायी गयी है। उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
नगर की पटटी चौधरान सरकुलर रोड निवासी फल व्यापारी सुलेमान बुधवार रात परिवार सहित एक शादी समारोह में गया था। जब परिवार के लोग बृहस्पतिवार सुबह घर पहुंचे तो उनके ताले टूटे पडे थे और सामान बिखरा हुआ था। रात में चोर यहां से दो लाख की नकदी, सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान समेटकर ले गए। फल व्यापारी के अनुसार करीब पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फल व्यापारी सुलेमान ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।