बालैनी (बागपत)। दत्तनगर गांव में पांच माह पहले डकैती के विरोध में ग्राम प्रधान की सास की हत्या के मामले में बालैनी थाना पुलिस ने जेल में बंद छह आरोपियों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया।
पिछले वर्ष 30 सितंबर की रात में छह बदमाशों ने दत्तनगर गांव में छह घरों में लाखों की डकैती डाली और विरोध करने पर ग्राम प्रधान की सास शीला की गला रेत कर हत्या की। इस वारदात को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया । पुलिस ने एक हफ्ते बाद मामले का खुलासा कर छह आरोपियों को जेल भेजा। बालैनी थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि वारदात में शामिल गुलजार पुत्र चोब सिंह निवासी टीकरी, गजनी, आसिफ और गुलशन पुत्र जेनू, राहुल पुत्र सुरेश, मोहसिन पुत्र मोमिन निवासी कैराना के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया।