दो परचून की दुकानों में लाखों की चोरी
दोघट। पुसार बस स्टैंड पर परचून की दो दुकानों में नकब लगाकर अज्ञात बदमाश लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में पीड़ितों ने दोघट थाने पर तहरीर दी है।
पुसार बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने हरिओम और राजीव निवासी पुसार की परचून की दुकानों में पीछे से नकब लगाकर गल्ले में रखी 20 हजार रुपये की नगदी, घी के टीन, तेल के टीन, बीड़ी के बोरे आदि सामान चोरी कर लिया। चोरी के सामान की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। पीड़ित दुकानदारों ने थाने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।