फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर 1.37 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर 1.37 लाख ठगे
विज्ञापन


खेकड़ा। बडौत क्षेत्र के रहने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी एक व्यक्ति को कंपनी से लोन दिलाने के नाम पर चैक लेकर उसके खाते से एक लाख 37 हजार 700 रुपये ठगी कर निकाल लिए। पीडित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेकड़ा थाने पर क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी यूसूफ परिजनों के साथ पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि उनके गांव में एक व्यक्ति प्राइवेट लोन देने वाली कंपनी का कर्मचारी बताकर पहुंचा। उसने कहा कि उनकी बड़ौत में लोन पर रुपये देने वाली कंपनी है। उसने यूसुफ को विश्वास में लेकर कहा कि पांच लाख रुपये का लोन दिलवाएगा। इसके लिये ग्रामीण से उसने आधार कार्ड, बैंक खाते की पासबुक की फोटो कापी, 100 रुपये का चेक लिया। आरोप है कि कुछ देर बाद ही उसने ग्रामीण के बैंक खाते से हेराफेरी कर एक लाख 37 हजार 700 रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर उसे हकीकत पता चली। बाद में बैंककर्मियों ने उसे उसके द्वारा हस्ताक्षर कर चेक एवं उसमें अंकित रकम दिखाई। उसने ठगी करने वाले को काफी तलाश किया। मगर वह नहीं मिला। थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने पीड़ित को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें