फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल काठा व उसके दो साथियों पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लियाकत हत्याकांड के आरोपी राहुल काठा और उसके दो साथियों पर पुलिस ने शिकंजा कर दिया। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। फिलहाल तीनों आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

काठा गांव में डंपर चालक लियाकत की मार्च माह को धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की। मृतक के परिजनों ने गांव के ही राहुल, कपिल और सोनू पर हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। इस केस में आरोपी राहुल पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। पुलिस ने 27 जुलाई को हरचंदपुर और सुन्हेड़ा गांव के जंगल में मुठभेड़ के दौरान राहुल को गिरफ्तार किया। इस केस के तीनों आरोपी जेल में बंद हैं। राहुल पर इस केस के अलावा दो हत्याओं समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी राहुल ने पकड़े जाने के बाद पुलिस अफसरों को बताया उसके निशाने पर कौन था। इसी को देख पुलिस ने उन पर ओर शिकंजा कस दिया था। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा राहुल व उसके दोनों साथियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें