फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की लूटी थी आबरू, अब पार्क में मिला शव

Fri, 18 Aug 2017 01:12 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
ग्रेटर  नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया है। पड़ताल में पता चला है कि अधेड़ तुगलपुर में दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था और पहली पत्नी की बेटी ने उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया हुआ था। 
विज्ञापन


नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित गुर्जर शोध संस्थान के पीछे झाड़ियों में बुलंदशहर निवासी अधेड़ शख्स  का शव मिला। शव पर कोई चोट आदि के निशान नहीं थे। 

पड़ताल में पता चला है कि बुलंदशहर निवासी पहली पत्नी को छोड़कर तुगलपुर में दूसरी पत्नी के साथ रह था। उसके खिलाफ पहली पत्नी की बेटी ने कोतवाली देहात बुलंदशहर में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया हुआ था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के मौत के कारणों की पुष्टी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें