हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र किरठल की हत्या के लिए 30 लाख रुपये की सुपारी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया धर्मेंद्र के परिजनों ने बताया ही एक व्यक्ति चुनावी रंजिश के चलते उनकी हत्या कराना चाहता है।
उसने 50-50 हजार रुपये के ईनामी अपराधी परमवीर तुगाना और अजीत उर्फ हप्पू को सुपारी दे दी है। उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने धर्मेंद्र किरठल की मां और जिला पंचायत सदस्य को पुलिस सुरक्षा दे दी।
पुलिस के मुताबिक किरठल निवासी जिला पंचायत सदस्य सुरेश देवी ने अफसरों से शिकायत की कि गांव का एक व्यक्ति उनसे चुनावी रंजिश रखता है। आरोपी उसके बेटे धर्मेंद्र की हत्या करना चाहता है। इसके लिए उसने 50-50 हजार रुपये के ईनामी परमवीर तुगाना और अजीत उर्फ हप्पू बावली को उसकी हत्या करने की सुपारी दे दी है।
आरोपी धर्मेंद्र को मारने की फिराक में लगे हैं। उनके मकान के आसपास कई बार संदिग्ध लोग देखे जा चुके हैं। पुलिस को भी इससे अवगत कराया। ऐसी स्थिति में उन्हें अपनी जान का खतरा बना है। उन्होंने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रमाला सीओ राजवीर सिंह ने बताया जिला पंचायत सदस्य सुरेश देवी ने अपने बेटे धर्मेंद्र की हत्या होने की आशंका जताई। उनका आरोप है गांव के एक व्यक्ति ने ईनामी परमवीर तुगाना और अजीत उर्फ हप्पू को सुपारी दे दी है। इसे देख जिला पंचायत सदस्य सुरेश देवी को पुलिस सुरक्षा (गनर) दी गई है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।
खतरा बेटे को, गनर मां को दिया ः बागपत। जिला पंचायत सदस्य सुरेश देवी ने अपने बेटे धर्मेंद्र की जान का खतरा जताया। पुलिस ने गनर धर्मेंद्र को न देकर उसकी मां सुरेश देवी को दिया।