बिनौली। थाना बिनौली पुलिस ने शनिवार रात बरनावा गांव में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक छोटे हाथी से पशुओं की 29 खाल बरामद कीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पकड़े गए पशु तस्करों मेें छोटा हाथी चालक शाहिद पुत्र गोना निवासी घोषीपुर थाना खरखौदा मेरठ और खालिद पुत्र हाजी अब्दुल समद कुरैशी निवासी विकास कॉलोनी लिसाडी गेट मेरठ हैं। दोनों शनिवार की रात्रि में एक छोटा हाथी में पशुओं की खाल लेकर जा रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी एसआई निरंजन सिंह सिरोही ने पुलिस कर्मियों की टीम के साथ उन्हेें धर दबोचा। छोटा हाथी की तलाशी लेने पर छोटे और बडे़ 29 पशुओं की खाल बरामद हुई है।
पशुओं की सभी खाल में नमक लगा हुआ था। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उसने पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, पशुओं की खाल पकड़ने जाने के बाद ग्रामीणों की जुबां पर एक सवाल आ गया है कि आखिरकार पकड़े गए आरोपी किस जगह पर पशुओं का कटान कर रहे हैं।
पुलिस के लिए भी यह सवाल चुनौती से कम नहीं है। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने कहा जल्द ही आरोपियों से पूछताछ कर पशु कटान स्थल पर छापा मारा आरोपियों को पकड़ा जाएगा।