कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर दी। शोर शराबा होने पर आरोपी मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला ने तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी मंगलवार की शाम पांच बजे घेर में उपले लेने गई । रास्ते में दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। उसके खींचकर एक सुनसान जगह ले गए और वहां उसके कपड़े फाड़ दिए। दोनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने बताया कि दोनों युवक पहले भी कई बार महिला से छेड़छाड़ कर चुके हैं। उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर ी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी भूदेव सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।