बड़ौत (बागपत)।
सहारनपुर रोड स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल प्रबंध के कक्षा 12 के छात्र को बिना गलती के स्कूल से निकालने से नाराज छात्र के अभिभावकों ने विगत दिनों चेतावनी दी कि यदि 14 अक्तूूबर तक जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंध ने जांच कर छात्र को न्याय नहीं दिया तो छात्र के अभिभावक 15 अक्तूबर से स्कूल के सामने धरना पर बैठेंगे। यश तोमर पुत्र कंवर पाल तोमर बावली के रहने वाला है। वह दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है, बिना गलती के 15 सितंबर को स्कूल प्रबंध ने उसे स्कूल से निकाल दिया था। इससे माता पूनम तोमर मानसिक रूप से परेशान हो गई।
तहरीर देने पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की
बड़ौत। जमीन विवाद के चलते पुत्रवधू और उसके परिवार के लोगों ने बावली गांव में सेवानिवृत्त सीईएसएफ के दरोगा हरपाल सिंह और उसकी पत्नी रीता पर कातिलाना हमला घायल किया। घायल दंपति ने कोतवाली में आरोपी पुत्रवधू और उसके परिजनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। घायल दंपति ने कहा तहरीर देने के बाद भी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसपी से हस्तक्षेप करने की मांग की।