बड़ौत (बागपत)।
बस स्टैंड से दिल्ली रोड स्थित एक कॉलेज में जाने के लिए एक युवती और युवक ने ई-रिक्शा किराये पर की और बाद मेें बड़ौली से आगे पेट्रोल पंप के नजदीक चालक को रुमाल सूंघाकर बेहोश कर ई-रिक्शा व चार सौ रुपये लूट कर फरार हो गए। वह बुधवार की सुबह नशे की हालत मेें पड़ा मिला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
पठानकोट बड़ौत निवासी सरफराज अली पुत्र यासीन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका छोटा भाग रिजवान मंगलवार की शाम बाजार से ई-रिक्शा लेकर दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचा तो एक युवती रिक्शा में बैठी और एक कॉलेज में जाने के लिए कहा, जब रिजवान पीएन शर्मा के पास एक युवक मिला और कॉलेज जाने के लिए ई रिक्शा मेें बैठा लिया, जब उन्होंने कहा कि बड़ौली पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो युवक ने रुमाल सूंघाकर उसे बेहोश कर दिया और वे उसके चार सौ रुपये व ई-रिक्शा लेकर भाग निकले। पूरी रात रिजवान की परिजनों ने तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार को वह बेहोश हालत में मिला। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।