बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान लूट की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला।
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार को सूचना मिली की कि बाइक पर दो लुटेरे बिनौली की ओर से बड़ौत की ओर आ रहे हैं। इस पर उन्होंने एसआई पंकज शर्मा को पुलिस के साथ अग्रसेन मूर्ति पर चेकिंग के लिए लगाया। तभी बाइक पर दो बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस को देख वे भागने लगे। लेकिन पुलिस ने एक को बाइक समेत दबोच लिया। उसका दूसरा साथी वहां से भाग निकला। पकड़ा गया आरोपी अंकुश बिजरौल गांव का रहने वाला है। उसने 27 जुलाई 2018 को मनीष निवासी गुराना रोड बड़ौत की बाइक, दो हजार रुपये और मोबाइल लूटने की घटना स्वीकार की। उससे लूटी गई बाइक भी मिली है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है।