बागपत। विद्युत निगम के अवर अभियंता राम निवास ने टीम के साथ पांडव रोड मुगलपुरा बागपत में छापामारी की। 18 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। अवर अभियंता ने कोतवाली में खालिद, साजिद, रिजवान, इरफान, आदिल, नफीस, नूर मोहम्मद, जावेद, इरशाद, समीर, साजिद, नफीस, मुकीम, सलीम, मोहम्मद नफीस, बाबू, दिलशाद, उम्मेद निवासी पांडव रोड मुगलपुरा बागपत के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
महापंचायत आज, तैयारियां पूरी
दोघट (बागपत)। सरोरा में नगवा कुटी पर मंगलवार को होने वाली महापंचायत की तैयारी कर ली। महापंचायत में बकाया गन्ना भुगतान कराने, बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेने, चौगामा नहर का निर्माण कराने, आवारा गोवंश का प्रबंधक करने, नलकूपों के बिल हरियाणा के बराबर, बिजली बिलों पर एफआईआर का कानून बंद हो आदि मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने बताया कि महापंचायत में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। ब्यूरो
संगठन की मजबूती पर बल दिया
रमाला (बागपत)। माजरा गांव मेें विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई। इसमें जिला अध्यक्ष रविंद्र जैन ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की। इसमें विहिप में प्रखंड अध्यक्ष बड़ौत राजवीर, बजरंग दल के संयोजक अमित तितरौदा, मुकेश आदि उपस्थित रहे। बड़ौत प्रखंड के मंत्री का दायित्व शौकेंद्र को सौंपा।