फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर कार लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)।
विज्ञापन

किशनपुर बराल-दोघट मार्ग पर तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर कार लूट ली और चालक को मारपीट कर खेत में फेंक कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों को दोघट के पास घेर लिया। दो बदमाश भाग निकले, लेकिन पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है। कार चालक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के जानी निवासी कासिम पुत्र उम्मेद ने बताया कि मेरठ निवासी नितिन पुत्र बाबू सिंह ने कासिमपुर खेड़ी के लिए उसकी कार किराए पर की। बड़ौत के पास से दो युवक कार में सवार हो लिए। कासिमपुर खेड़ी गांव पहुंचे। कुछ देर बाद यहां से तीनों युवक कार में सवार होकर दोघट के लिए चल दिए। जब वे किशनपुर बराल-दोघट मार्ग पर पहुंचे तो तीनों युवकों ने तमंचे के बल पर उससे कार लूट ली और मारपीट कर ईख के खेत में फेंक कर भाग निकले। उसने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दोघट के पास कार को घेर लिया। बदमाश कार छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम विजय उर्फ गुड्डू पुत्र भूपेंद्र निवासी कासिमपुर खेड़ी बताया। पूछताछ में पुलिस को बताया कि तीनों किसी की हत्या करने जा रहे थे। गैंग का सरगना नितिन है। पुलिस बदमाश से पूछताछ करने में जुटी हुई है। उससे कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है। कार चालक कासिम ने बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि बदमाश से पूछताछ की जा रही है। उसके साथियों का भी पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें