फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली गांव में व्यापारियों के साथ युवकों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव मेें उस समय व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया, जब तीन युवकों ने चार दुकानदारों के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

संजीव शर्मा पुत्र इंद्र शर्मा, रफीकन पत्नी कय्यूम, अजय जैन पुत्र श्यामलाल जैन, सुंदर जैन पुत्र वीर सैन की बावली बाजार मेें दुकान है। वे दोपहर अपने दुकान पर बैठे थे। तभी तीन युवक वहां आए और एक के बाद एक चारों दुकानदारों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपियों ने यह भी धमकी दी कि शाम पांच बजे घर चले जाना, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने फोन ही रिसीव नहीं किया। बाद मेें सभी दुकानदार बड़ौत कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो पलायन करना होना पडे़गा। दुकानदारों ने एक आरोपी का नाम पुलिस को बताया है। पुलिस ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें