फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बोला हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 8
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। खेड़ा हटाना गांव में मकान के बाहर बिजली के खंभे मेें ट्रैक्टर की टक्कर का विरोध करने पर छह लोगों ने घर मेें घुसकर लाठी व डंडों से मारपीट की, जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

खेड़ा हटाना गांव में मनोज पुत्र किलो के बाहर बिजली का खंभा लगा है। बुधवार रात्रि ट्रैक्टर की खंभे में टक्कर लग गई। जब मनोज ने विरोध किया तो ट्रैक्टर सवार छह-सात लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से मनोज पुत्र किलो, उसकी पत्नी भतेरी, पाल्ले पुत्र धारे व उसकी पत्नी श्यामो निवासी खेड़ा हटाना के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन वह नहीं पहुंची। परिजन उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से मनोज को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें