फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
विज्ञापन


बागपत। कोतवाली क्षेत्र में बली गांव के प्रधान सहित तीन लोगों के साथ हुई लूटपाट में शामिल बदमाशों का पुलिस पता नहीं लगा पाई है एसपी ने बदमाशों को पकड़ने केे लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई है। पुलिस अफसरों का दावा है कि शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
बता दें कि बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने कोतवाली क्षेत्र में तीन स्थानों पर लूटपाट की घटनाओं में अंजाम दिया था। बदमाश बली गांव के प्रधान भोपाल सिंह, लेखपाल महकार और गठिना के शिक्षक से हजारों की नगदी और मोबाइल लूट ले गए थे। बली के प्रधान ने देर रात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। लूटपाट की घटनाओं को दो तीन बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण बदमाश फिर से किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बागपत, सिंघावली अहीर और बड़ौत पुलिस की तीन टीमें खुलासे के लिए लगाई हैं। एसपी ने बताया कि बाइक सवार तीनों बदमाशों ने इन घटनाओं के अलावा भी जिले में कई जगह लूट की वारदात की है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार को जमकर फटकार लगाई और घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

--
अपराध बढ़ने पर चिंता जताई
अग्रवाल मंडी टटीरी। बली गांव में प्रधान भोपाल सिंह के आवास पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें लगातार अपराध बढ़ने पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि जनपद में लूट, बलात्कार, डकैती की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। लेकिन पुलिस अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रधान भोपाल सिंह के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, प्रधान भोपाल सिंह, एडवोकेट राजेश, प्रदीप कुमार, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें