बागपत। छपरौली क्षेत्र में भाजपा नेता के बेटे की बाइक की चपेट में एक युवती आ गई। युवती ने विरोध किया तो युवक ने दोबारा से उसे बाइक से टक्कर मारी। व्यापारी ने भाजपा नेता से फोन कर मामले की शिकायत की। शिकायत के दौरान बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो में व्यापारी भाजपा नेता बेटे को डांटने की बात कह रहा है।
छपरौली क्षेत्र का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें एक व्यापारी भाजपा नेता से मोबाइल पर कॉल कर शिकायत कर रहा है। व्यापारी का कहना है कि भाजपा नेता का बेटा बाइक पर सवार होकर मार्केट से गुजर रहा था। इस बीच एक युवती उसकी बाइक की चपेट में आ गई। युवती ने डांट डपट की तो आरोप है कि युवक मुड़ कर आया और दोबारा से युवती को बाइक की टक्कर मारी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। व्यापारी एकत्र हुए और भाजपा नेता को फोन कर मामले से अवगत कराया। ऑडियो में भाजपा नेता ने बेटे को डांटने और भविष्य में इस तरह की वारदात नहीं दोहराने की बात कही है। बातचीत का यह ऑडियो वायरल हो गया। उधर, इस मामले की पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।