बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के बसी गांव में दो माह पूर्व संदिग्ध हालात में जलने से महिला की मौत हो गई थी। आरोपी पक्ष के लोगों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच कराकर मुकदमा खत्म कराने की मांग रखी।
सोमवार को बसी गांव के ग्रामीण एसपी दफ्तर पर पहुंचे और एसपी जयप्रकाश को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 दिसंबर 2017 को बसी गांव में इमराना चूल्हे पर खाना बना रही थी। दीवार पर रखी मिट्टे के तेल की केन अचानक उसके ऊपर गिर गई थी। तेल ने आग पकड़ ली और वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 27 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर पर उसके दो बच्चे ही मौजूद थे। उसका पति मौजूद नहीं था। उसके सास-ससुर भी काफी समय से अलग रहते है। मृतक इमराना की मां बिलकिश ने सास, ससुर, पति व जेठ के खिलाफ लड़की को जलाकर मारने के संबंध में मुकदमा दर्ज करा दिया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में निर्दोष लोगों को जेल न भेजा जाए।े इनमें शन्नो, सहदेव सिंह, सतवीर, शौकीन, रामनिवास, राधे, शमशेर, इमरान, फिरोज, बिल्लू आदि शामिल रहे।