फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की बरामदगी नहीं होने से दो पक्षों में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की बरामदगी नहीं होने से दो पक्षों में तनाव
विज्ञापन


बागपत। बिनौली क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी के बरामद नहीं होने पर दो समुदाय के लोगाें में तनाव बना हुआ है। लड़की के परिजनों ने बुधवार को एसपी से शिकायत की है।
बता दें कि 17 वर्षीय किशोरी अपने घर से 20 दिसंबर को पड़ोस में ही एक दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। उसके बावजूद घर नहीं लौटी। बाद में किशोरी पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया था कि दूसरे समुदाय के दंपति ने अपने रिश्तेदार से उसका अपहरण कराया है। आरोपियों के खिलाफ बिनौली थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक न तो किशोरी को बरामद किया और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी की। इससे दोनो पक्षों में तनाव की स्थिति है। पीड़ित परिजनों ने बुधवार को एसपी से लड़की की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


चारा लेने गई किशोरी लापता
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी अपने घर से एक जनवरी को खेत में चारा लेने के लिए गई थी। शाम तक घर नहीं लौटी। इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पीड़ित परिजनों ने बुधवार को कोतवाली पुलिस से लड़की की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

--
मनाली में भी नहीं मिली युवती
बागपत। कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी 22 दिसंबर से लापता है। उसके परिजनों ने पुलिस से दूसरे समुदाय के युवक पर फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर अपने जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस युवती की बरामदगी के लिए पिछले चार दिन से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में डेरा डाले हुए है और उसकी तलाश में होटल खंगाल रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें