बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से रहस्यमय ढंग से गायब लड़की को पुलिस ने बरामद कर एक युवक को हिरासत में ले लिया, जो पंजाब के लुधियाना में रह रही थी। उसने पुलिस के सामने कहा था कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया, वह तो अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई । लड़की 22 दिसंबर को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। सोमवार को पुलिस ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक से लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिए। लड़की के महिला पुलिस ने बयान दर्ज किए। उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी। उसका किसी ने अपहरण नहीं किया। उधर कोतवाली एसएसआई करनवीर सिंह का कहना है कि लड़का का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर कार्रवाई होगी।
नहीं मिल रही अपहृत लड़की
बागपत। कोतवाली क्षेत्र से एक ओर लड़की रहस्यमय ढंग से लापता है। उसके परिजनों ने एक युवक पर फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर लड़की को फंसाने का आरोप लगाकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा है। पुलिस लड़की को बरामद करने के लिए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गई हुई है, लेकिन उसका पुलिस को अभी तक पता नहीं चला है।