फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र के बयान पर अटकी पुलिस की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निरपुड़ा गांव के बुजुर्ग किसान पीतम सिंह की हत्या के मामले की जांच दीपेंद्र के बयान पर अटक गई है। अभी तक पुलिस दीपेेंद्र के बयान नहीं ले पाई है। एसपी का कहना है कि उससे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस केस के खुलासे के काफी करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में दूध की डेयरी पर 30 अक्तूबर को सुबह कुछ लोगों ने पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से बुजुर्ग पीतम सिंह की मौत हो गई और युवक दीपेंद्र गोली लगने से घायल हो गया । इस मामले में छह लोगों को नामजद कर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। डेयरी पर ही एक साल पहले डबल मर्डर हुआ था। यह विवाद डेयरी के रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा है। इस मामले में पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि पीतम को चार गोली लगी है, लेकिन गोली कब चली। गांव का कोई भी व्यक्ति बताने के लिए तैयार नहीं है। युवक दीपेंद्र के गोली कंधे को छूकर जाना बताया जा रहा है। दीपेंद्र के अभी तक बयान नहीं हुए है। उसकी अस्पताल से भी छुट्टी हो गई है। उसके बयान दर्ज करने के लिए संपर्क किया जा रहा है, लेकिन उसने अभी बयान नहीं दिए है। जल्द ही केस का खुलासा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें