बड़ौत (बागपत)।
हिलवाड़ी गांव में जुलाई माह में गौरव की गोली मारकर हत्या का प्रयास थप्पड़ मारने का बदला लेने को लेकर किया इसके मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय से आठ घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।
हिलवाड़ी गांव में 21 जुलाई को मंदिर में पूजा के दौरान तीन युवकों ने गौरव पर अंधाधुंध गोलियां चलाई और वह गोली लगने से घायल हो गया । इस संबंध में तीन लोगों को नामजद किया । इनमें विकास, सोहन पाल, नीटू हैं। विकास जेल भेजा । जबकि सोहन पाल 15 दिन पूर्व न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया । अभी इस घटना में नीटू फरार चल रहा है। इस घटना में सोहन पाल उर्फ आलू पुत्र महीपाल मुख्य आरोपी है, क्योंकि घटना से दो दिन पूर्व गौरव का इससे विवाद हो गया और उसने गौरव को थप्पड़ मार दिया ।
पुलिस ने बुधवार को न्यायालय से सोहन पाल का आठ घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की तो उसने बताया थप्पड़ मारने का बदला लेने को उसने अपने दो साथियों के साथ उसकी हत्या की योजना बनाई , लेकिन वह बच गया। पुलिस ने सोहन पाल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया । पुलिस ने बताया नीटू के गिरफ्तार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।