बड़ौत (बागपत)।
बार के पूर्व अध्यक्ष के साथ मारपीट और लूटपाट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकाल कर क्रमिक अनशन जारी रखा।
बुधवार को बार अध्यक्ष वेदपाल पंवार और महामंत्री आनंद पाल तोमर के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्रित हुए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्रमिक अनशन पर बैठ गए। बुधवार को क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में जयवीर सिंह, वीरेंद्र वर्मा, शौकेंद्र राणा, संजीव, पुष्पेंद्र तोमर, प्रविंद्र, तेजवीर, जोनी, रविंद्र, के अलावा पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, सत्यपाल मान, सत्यपाल पंवार, वीरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र चौहान आदि रहे। उन्होंने कहा यदि अभिलंब आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो बार आंदोलन को उग्र रूप देने पर बाध्य होगी। क्रमिक अनशन पर समर्थन देने वालों मेें ब्रहमपाल, ओमपाल, राम कुमार तोमर, विनेश तोमर, धर्मवीर तोमर, सोहनवीर, विवेक चौहान, दीपक, विनेश मान, सत्यपाल पंवार, सत्यपाल मान, वीरेंद्र शर्मा, तेजवीर तोमर, शकील अहमद, प्रदीप आदि रहे।