झंकार गली में सट्टे पर छापा, चार पकड़े
बागपत। शहर की झंकार गली में पुलिस ने एक मकान में बड़े स्तर पर चल रहे सट्टे पर छापामारी की। सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को आती देख सरगना फरार हो गया। उसके चार साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से करीब तीन लाख रुपये बरामद हुए।
बागपत की झंकार गली में पिछले कई वर्षो से एक मकान में सट्टे का कारोबार चल रहा था। इसकी जानकारी पुलिस अफसरों के पास पहुंची। सीओ श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां पर छापामारी की। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि सरगना फरार हो गया। सीओ का कहना है कि छापामारी में करीब तीन लाख रुपये बरामद हुए है। चार लोग पकड़े गए है। मुख्य आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने मकान में सीसीटीवी कैमरे लगा रहे है। उसी का फायदा उठाकर आरोपी भागा है। उसको पकडने का प्रयास किया जा रहा है।
----------
पुलिस टीम पर हो चुका है हमला
बागपत। डेढ़ साल पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने इसी मकान में छापामारी की थी। उसी समय सट्टा कारोबारियों ने पुलिस पर धारदार हथियार से हमला कर पथराव कर दिया था। इसमें दो सिपाही घायल हो गए थे। इसके अलावा भी कई बार छापामारी हो चुकी है। लेकिन सट्टे का कारोबार बंद नहीं हुआ।