फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से पिता पर नवजात के अपहरण की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पिता ने अपने नवजात बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल के सारे गेट बंद कराकर आरोपी की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इस संबंध में अभी तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

बिलौचपुरा गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसके एक बेटी है। बुधवार की रात में जिला अस्पताल में उसने बेटे को जन्म दिया। बृहस्पतिवार की सुबह उसका पति अस्पताल के महिला वार्ड में पहुंचा और उसके पास से नवजात बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की। वहां मौजूद प्रसूता की मां ने शोर मचा दिया। आरोपी उसके साथ मारपीट कर भाग गया। इससे अस्पताल में हंगामा हो गया। आरोपी को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस अस्पताल में पहुंची और सारे गेट बंद कर आरोपी को तलाश किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इस मामले में महिला ने पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इस संबंध में सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। पति ने बच्चे को उठाकर ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें