बड़ौत (बागपत)।
तहसील में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से आए कुछ लोग बैनामा कराने को लेकर आपस में भिड़ गए। इतना हीं नहीं एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दबदबा बनाने के लिए हवाई फायर करने का प्रयास किया, लोगों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत किया।
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग एक वृद्ध व्यक्ति को लेकर बैनामा कराने के लिए तहसील पहुंचे। जैसे ही बैनामा की प्रक्रिया शुरू हुई, तभी कार मेें सवार आधा दर्जन लोग वहां पर आ धमके और बैनामा करने वाले लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मारपीट करने वाले लोगों ने कहा उनके पिता को बहला फुसलाकर फर्जी बैनामा कराने का प्रयास किया जा रहा है, इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान एक पक्ष ने अपना दबदबा बनाने के लिए तमंचा निकालकर हवाई फायर करने का भी प्रयास किया। इससे वहां मौजूद लोगों मेें अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों की बात सुनकर मामला शांत किया। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा से तहसील में हंगामा किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।