फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अपहृत बहनें आरोपियों सहित फरीदाबाद से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजरौल गांव से अपहृत दो सगी बहनों को पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद कर लिया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी पकड़ा है। ये युवक दोनों बहनों को गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए थे। आरोप है कि हरियाणा में उनके साथ दुष्कर्म भी किया गया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया, जबकि दोनों बहनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अपहृत लड़कियां बिजरौल गांव की रहने वाली है और एक स्कूल में पढ़ती हैं। 25 फरवरी को जब वे स्कूल गई थी तो दो युवक उन्हें कार में डालकर अपहरण कर ले गए थे। इस संबंध में उनके पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों सगी बहनों को हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद किया है। इनमें एक बीए और दूसरी इंटर की छात्रा है। पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ता पप्पू पुत्र जगमाल बड़ौत का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी नितिन तोमर पुत्र सुरेंद्र बिजरौल गांव का रहने वाला है। छात्राओं ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ दुष्कर्म भी किया है। दोनों अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें