अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मेरठ-बागपत मार्ग पर चौहल्दा नहर के पास सड़क में बने गड्ढे में बाइक गिरने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चौहल्दा गांव निवासी नदीम पुत्र नौशाद सोमवार को बाइक से अग्रवाल मंडी टटीरी में कोचिंग करने आ रहा था। मेरठ-बागपत मार्ग पर नहर के पास सड़क में गहरा गड्ढा होने से उसकी बाइक फिसल गई। सड़क पर गिरने से वह गंभीर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।