फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोपरा में धोखाधड़ी से मदरसे की जमीन का बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बोपुरा गांव के मदरसे की जमीन का धोखाधड़ी व जालसाजी से बैनामा कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बोपुरा ग्राम की प्रधान इमराना ने पुलिस अफसरों को दिए शिकायत पत्र में बताया कि गांव के कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से एक कमेटी का गठन किया। इसके बाद आरोपियों ने मदरसे की जमीन के धोखाधड़ी और जालसाजी से कागज तैयार कराकर बैनामा अपने पक्ष में करा लिया। बाद में आरोपियों ने मदरसे पर ताला लगा दिया है। ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने जमीन को अपनी बताकर धमकी दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । इस मामले में आरोपी नईम, फरमान, इमरान, गुलजार, अबुल, समून के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इस संबंध में दोघट थाना प्रभारी चितवन कुमार का कहना है कि सीओ बड़ौत के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें