फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट में किसान की ढाई बीघा ईंख जली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट के जंगल में जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों से चिंगारी गिरने से किसान की ढाई बीघा गन्ने की फसल जल गई। इससे क्षुब्ध किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

दोघट निवासी किसान महक सिंह पुत्र नहार सिंह के खेत के ऊपर से होकर जा रही जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों से चिंगारी गिरकर नीचे खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। आग की सूचना पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने दोघट बिजलीघर पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई और मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान की ढाई बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। किसानों ने कहा शीघ्र ही किसान को जली फसल का मुआवजा न दिलाया तो ऊर्जा निगम के खिलाफ धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर रामपाल, राजवीर, मांगेराम, यशपाल, बलबीर, देवेंद्र, जितेंद्र, महिपाल, मनोज, ओमबीर, सोहनवीर आदि रहे। इस संबंध में जेई दोघट का कहना है कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें