फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपियों ने किशोरी के परिवार किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर हमला कर पथराव कर दिया। किशोरी मां और भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। छेड़छाड़ के केस में पंचायत ने समझौता करा दिया था। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया उनकी बेटी के साथ रविवार को तीन युवकों ने छेड़छाड़ की । विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी । इसकी पुलिस से शिकायत की । पुलिस ने भी गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की । इस मामले में गांव में पंचायत हुई। पंचों ने समझा-बुझाकर समझौता करा दिया । उनका परिवार अपने घर पर चला गया । थोड़े देर बाद ही आरोपी युवकों ने अपने परिवार के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। बेटे के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। वह घायल हो गया। बचाव में उसकी पत्नी आई तो उसकी भी पिटाई की। आरोपियों ने पथराव भी किया। विपक्षी युवक का कहना है कि लड़की के परिजनों ने ही उन पर हमला किया है। इसमें वह घायल हो गया। दोनो पक्षों ने पुलिस से शिकयत की। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधु ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें