फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में पकड़ों 50 हजारी हप्पू को

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एएएसपी अजय कुमार सिंह ने पुलिस अफसरों को एक सप्ताह में 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रशीटर अजित उर्फ हप्पू व अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक थाने को एक अपराधी का टास्क दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सोमवार को क्राइम मीटिंग हुई। एएसपी अजय कुमार सिंह ने थाना वार प्रगति रिपोर्ट देखी। उनसे हर केस की जानकारी ली। पूरी मीटिंग में इनाम अपराधियों पर ही चर्चा होती रही। एएसपी ने कहा जनपद में दस इनामी अपराधी है। इनमें 50 हजारी हप्पू, 15 हजारी का इनामी जसवीर, 12 हजारी कमल शर्मा और 10 हजारी सजीव शामिल है। उनको पकड़ने के लिए प्रत्येक थाना पुलिस को टास्क दिया गया है और एक सप्ताह का समय दिया गया। इसके अलावा केस की समय से विवेचना पूरी करने। फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी समेत एलआईयू के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें