फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व अलर्ट,पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वतंत्रता दिवस और भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व जनपद बागपत में अलर्ट घोषित हो गया है। इसको देखते हुए पुलिस अफसरों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इसके साथ ही खुफिया तंत्र की स्थानीय इकाई भी सक्रिय हे गई है।
विज्ञापन

बागपत के पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर में छह दिन पहले बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला पकड़ा जा चुका है। इससे पहले भी आतंकी गतिविधियां पाई जा चुकी है। इससे बागपत भी अछूता नहीं है। छपरौली के टांडा गांव का जुबैर को एसटीएफ ने जम्मू में मुठभेड़ में मार दिया था। आरोपी वाराणसी ब्लास्ट के मुख्य आरोपी वली उल्लाह का साथी था। इसे देखकर स्वतंत्रता दिवस और भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी से पहले ही जनपदीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। शनिवार की रात में बागपत सीओ दिलीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। सीओ ने कहा त्योहार को देखते हुए सुरक्षा की कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें