फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर देवर भाभी से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत से अपने गांव शेरपुर बाइक से जा रहे देवर भाभी को बृहस्पतिवार की रात नंगला और शेरपुर गांव के बीच नकाबपोश दो सशस्त्र बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने तमंचों के बल पर उनसे हजारों की नगदी और कानों के कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर युवक की तमंचों की बटो से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

घायल मोनित पुत्र अल्लामेहर शेरपुर लुहारा गांव का रहने वाला है। वह अपनी भाभी इमराना पत्नी गुलफाम के साथ बाइक से बड़ौत सामान खरीदने आया था। जब बृहस्पतिवार की रात अपने गांव लौट रहा था तो नंगला व शेरपुर गांव के बीच खेत से दो नकाबपोश बदमाश जो तमंचे लिए थे, निकले और आतंकित कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने इमराना के कानों के कुंडल खींच लिए और एक मोबाइल फोन तथा तीन हजार की नगदी लूट ली। विरोध करने पर मोनित को तमंचों की बटों से पीटकर घायल कर दिया और उन पर तमंचे तान दिए। लूटकर बदमाश भाग गए। इस दौरान मोनित का भाई दिलशाद जब बड़ौत से गांव आ रहा था, तो उसने उन्हें बड़ौत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। घायल मोनित के परिजन उसका इलाज कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें